फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi police head constable Sarabjeet murder case, wife recognize two accused in police line meerut

सरबजीत हत्याकांड: आरोपियों को देखते ही फफक कर रो पड़ी संगीता, आंखों के सामने हुआ था पति का मर्डर

Sun, 18 Nov 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Nov 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi police head constable Sarabjeet murder case, wife recognize two accused in police line meerut
मेरठ न्यूज

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह हत्याकांड का खुलासा मेरठ पुलिस कर चुकी है। इसके लिए पुलिस ने खास तरीके का इस्तेमाल किया। दरअसल, पुलिस को पहली बार शिनाख्त परेड कराकर हत्याकांड का राज खोला है। इसके लिए हत्या के तीन आरोपियों को सादी वर्दी पहने दस पुलिसकर्मियों के बीच खड़ा कराया गया। फिर सरबजीत की पत्नी संगीता से पहचान कराई गई।

विज्ञापन


संगीता ने इनमें से दो को पहचान लिया, तीसरे को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नामजद किया। पुलिस को शिनाख्त परेड इसलिए करानी पड़ी क्योंकि इन्हीं आरोपियों को पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच क्लीनचिट दे चुकी थी। 
विज्ञापन


हत्यारोपी को देखते ही बोली संगीता, क्यों मारा मेरा पति 

पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल की पत्नी संगीता ने पुलिस वालों के बीच खड़े आरोपियों को पहचानने में जरा भी देर नहीं लगाई। संगीता का सामना पुलिस ने जब तीनों हत्यारोपी लोकेंद्र, अंकित और नितिन से कराया तो वह चिल्लाने लगी। बोली, बताओ क्यों मारा मेरा पति को। सब कुछ मिटा दिया, पैसा या जेवरात चाहिए थे तो बता देते। संगीता आरोपियों को देखते ही फफक फफक कर रोने लगी। महिला कांस्टेबल व उनके परिवार ने संगीता को संभाला। पुलिस के मुताबिक सरबजीत के पत्नी और उसकी बेटियों ने आरोपियों को पहचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों की हत्या, यह अभी राज 
सरबजीत की हत्या के पीछे आरोपियों का क्या मकसद था, यह राज नहीं खुला। इसको लेकर पीड़ित परिवार के लोगों के जेहन में अभी सवाल उठ रहे हैं। पुरानी रंजिश या फिर कोई लूट के विरोध का मामला सामने नहीं आया। आरोपी भी हत्या की वारदात करना कबूल नहीं कर रहे हैं। जबकि अक्सर पुलिस के सामने आरोपी हत्या जैसे गंभीर मामलों में प्रेसवार्ता करके मीडिया से आरोपियों को रूबरू कराया जाता है। इस मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

मेरठ में पहली बार हुआ ऐसा खुलासा 
ऐसा खुलासा पहली बार मेरठ में होना माना जा रहा है। जिसमें गिरफ्तारी के लिए पुलिस को शिनाख्त परेड करानी पड़ी। जिसमें यह साबित हो कि यह हत्यारोपी हैं या नहीं। शनिवार दोपहर खरखौदा पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर पुलिस लाइन पहुंची। जहां पर सरबजीत सिंह की पत्नी संगीता को बुलाया गया। 

पुलिस ने दस पुलिसवालों को सादी वर्दी में खड़ा किया। जिसमें तीनों आरोपी भी शामिल किए। संगीता से पहचान कराई गई। संगीता ने  लोकेंद्र और नितिन को पहचान लिया। इंस्पेक्टर ने लोकेंद्र और नितिन से पूछताछ के बाद अंकित को नामजद करते गिरफ्तारी दर्शा दी। जिनको रविवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पुलिस के अनुसार नितिन आैर लोकेंद्र पर हापुड़ के सिंभावली थाने में लूट और गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।

पत्नी और बेटियों के सामने गोलियों से भून डाला था हेडकांस्टेबल 
14 अक्तूबर 2018 को परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव बढ़ला निवासी दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह की हत्या हुई थी। सरबजीत सिंह अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ छुट्टी पर गांव आए थे।

घटना वाले दिन अपने मामा के गांव फकरपुर कबट्टा खरखौदा से धार्मिक कार्यक्रम से सेंट्रो कार से लौट रहे थे। खरखौदा में संपर्क मार्ग पर बदमाशों ने परिवार के सामने सरबजीत को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed