{"_id":"5f8365ba8ebc3eefb908a297","slug":"delhi-meerut-expressway-underpass-to-open-in-pratapur-from-19-meerut-news-mrt5056832128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : 19 से खुलेगा परतापुर में अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : 19 से खुलेगा परतापुर में अंडरपास
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के मुख्य केंद्र परतापुर तिराहे पर बने दूसरे अंडरपास को 19 अक्तूबर को खोल दिया जाएगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। रविवार को अंडरपास से ओवरब्रिज तक मार्ग को पक्का करना शुरू कर दिया गया।
32 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे पर लगभग 78 प्रतिशत कार्य हो चुका है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एनएचएआई ने परतापुर तिराहे पर तीनों इंटरचेंजो पर कार्य तेज कर दिया। एनएचएआई की निर्माणाधीन कंपनी जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लि. के इंजीनियरों का कहना है कि मिटटी भराव की परमिशन मिल चुकी है अब परतापुर तिराहे पर बने अंडरपास को खोलने के बाद दोनों अंडरपास के बीच रूट डायवर्ट कर मिट्टी का भराव किया जाएगा। सोमवार को एनएचएआई के इंजीनियर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इसके अलावा एनसीआरटीसी ने परतापुर तिराहे से रिठानी तक पेड़ों का कटान बडे़ स्तर पर शुरू कर दिया है।
हाईवे के दोनों तरफ की दीवार तोड़ी
परतापुर में अछरौंडा गांव के पीछे बन रहे टोल प्लाजा के पीछे किसानों ने सर्विस रोड नहीं बनने को लेकर हाईवे के दोनों तरफ दीवार तोड़ दी है। किसानों का कहना है कि अगर एनएचएआई हमें खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं बनाएगी तो किसान कहां से अपने खेतों में जाएंगे और अपनी फसल को कैसे मंडी तक ले जाएगा जिसके कारण कई किसानों ने हाईवे के दोनो तरफ की दीवार तोड़ दी हैं।