फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Meerut Expressway stopped near Partapur bypass now vehicle have to will go to Delhi via Hapur

अब मुश्किल होगा दिल्ली का सफर... ये है बड़ी वजह, जल्द लागू किया जाएगा डायवर्जन प्लान

Fri, 13 Dec 2019 10:56 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Delhi Meerut Expressway stopped near Partapur bypass now vehicle have to will go to Delhi via Hapur
एनएच-58

दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित परतापुर तिराहे पर अंडरपास और इंटरचेंज निर्माण का कार्य रविवार से शुरू हो जाएगा। ऐसे में डायवर्जन प्लान लागू होते ही दिल्ली की दूरी बढ़ जाएगी। रविवार से रोडवेज बसें और अन्य भारी वाहन परतापुर से दिल्ली की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। एनएचएआई के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ डायवर्जन प्लान तैयार किया। जहां भी जाम की समस्या बनेगी, वहां ट्रैफिक और थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी।

विज्ञापन


परतापुर तिराहे पर एक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने में कम से कम दो माह लगेंगे। जिससे तिराहे पर जाम की समस्या बनेगी। जहां अंडरपास का निर्माण कार्य होना है वहीं सर्विस रोड पर भी काम शुरू कर दिया गया। हल्के वाहन सर्विस रोड से हाईवे पर आ-जा सकेंगे। जबकि भारी वाहन व रोडवेज बसें परतापुर से नहीं आ-जा सकेंगी।
विज्ञापन


जाम से जूझेगा शहर-हाईवे
डायवर्जन प्लान लागू होने पर बागपत रोड, बेगमपुल, जीरो माइल, बाउंड्री रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, जेलचुंगी, पीवीएस रोड, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड, बिजली बंबा चौकी तिराहे पर जाम की समस्या बनेगी। हापुड़ अड्डा चौराहे से बिजली बंबा पुलिस चौकी तक पहले ही जाम की समस्या बनी है। मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर भी अभी कई जगह निर्माण कार्य चल रहा है, ऐसे में यहां भी जाम की समस्या रहती है। दौराला लावड़, मसूरी मार्ग, मवाना रोड, मवाना-किठौर मार्ग और किठौर-हापुड़ मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- यह रहेगी रोडवेज की बसों की व्यवस्था
मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जानी वालीं रोडवेज बसें जीरो माइल से कमिश्नरी आवास चौराहा, विवि रोड, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक से हापुड़ मार्ग होकर हापुड़ के रास्ते जा सकेंगी।
दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा से आने वाली रोडवेज की बसों को हापुड़ से मेरठ आने के लिए हापुड़ मार्ग से निकाला जाएगा।

- भारी वाहनों का प्लान
दिल्ली, गाजियाबाद से आने वाले ट्रक, टैंकर, कंटेनर आदि को मोहिउद्दीनपुर से ही खरखौदा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। मोहिउद्दीनपुर से यह वाहन परतापुर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
मेरठ से दिल्ली व गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ रोड की तरफ भेजा जाएगा। ऐसे वाहन हापुड़ से जाएंगे या फिर खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर मार्ग से दिल्ली की तरफ जाएंगे।
मुजफ्फरनगर, हरिद्वार से गाजियाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन दौराला से मसूरी, मवाना-किठौर रोड से हापुड़ होकर जाएंगे।

गंगनहर पटरी वैकल्पिक मार्ग, दो रूट सहायक होंगे

हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन प्लान लागू होने से हापुड़ रोड और वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ेगा। गंगनहर पटरी मार्ग पर भी वाहनों की संख्या बढ़ेगी। यह पटरी मार्ग मेरठ से सीधे मुरादनगर नहर पर हाईवे पर निकालेगा। वहीं, निर्माण कार्य शुरू होने पर परतापुर तिराहे से शहर की तरफ दिल्ली रोड पर वाहन आ-जा नहीं सकेंगे। सभी वाहनों को परतापुर बाईपास से आना-जाना होगा। एक रूट फुटबॉल चौराहे से बागपत रोड होकर तो दूसरा रूट कंकरखेड़ा होते हुए बाईपास का रहेगा।

डायवर्जन प्लान तैयार है
डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। निर्देश पर डायवर्जन कर दिया जाएगा। जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। - संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

तैयारी पूरी कर ली है
निर्माण कार्य की पूरी तैयारी कर ली गई है। रविवार से इंटरचेंज और अंडर पास का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - अरविंद कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed