{"_id":"5f2486558ebc3e9f71581698","slug":"delhi-meerut-expressway-road-starts-from-ford-showroom-city-news-mrt4940822175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : फोर्ड शोरुम से सड़क की खोदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : फोर्ड शोरुम से सड़क की खोदाई शुरू
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तहत परतापुर तिराहे पर कार्य तेज हो गया है। हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को फोर्ड शोरूम के आगे अब सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। यहां सड़क के बीच खोदाई कार्य जारी है। जीआर इंफ्रा कंपनी ने सर्विस रोड से सटाकर बैरिकेडिंग लगाना शुरू कर दिया है। इसके बाद आरई वॉल लगाकर मिट्टी भराव का काम किया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों का कहना है बारिश नहीं होती है तो लगातार काम चलता रहेगा। वहीं, परतापुर तिराहे पर बने दूसरे अंडरपास के बराबर से सर्विस रोड बनाने के लिए मिट्टी भराव का कार्य शुरू हो गया है। यहां सड़क पक्की करने के बाद सभी वाहनों को अंडरपास के अंदर से व सर्विस रोड से होकर गुजारा जाएगा। इसके अलावा काशी गांव से लेकर परतापुर तिराहे तक जल्द ही हाईमास्ट और सौर ऊर्जा लाइट लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। परतापुर तिराहे पर एक सुंदर पार्क भी बनाया जाएगा।
कास्टिंग यार्ड में तैयार होगी कंकरीट
दिल्ली रोड पर चल रहे रैपिड रेल पिलर का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। एनसीआरटीसी ने इसके लिए शताब्दीनगर के कास्टिंग यार्ड में कंकरीट मशीन लगाकर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, सड़क के दोनों ओर पेड़ों के कटान के साथ यूनिपोल को हटाने का काम जारी है। उद्योगपुरम के सामने से लेकर सड़क पर बैरिकेडिंग करके पिलर बनाने का काम किया जा रहा है। कास्टिग यार्ड में कई मशीनों को मंगाया गया है। सड़क के दोनों ओर लगाने वाले बैरिकेडिंग को कास्टिग यार्ड में तैयार किया जा रहा है।