फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi-Meerut Expressway: Movement of vehicles off side of RE wall

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : आरई वॉल की साइड से वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 14 Sep 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Expressway: Movement of vehicles off side of RE wall
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : आरई वॉल की साइड से वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन

परतापुर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के परतापुर तिराहे पर एनएचएआई ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद आरई वॉल की साइडों में आने जाने वाले वाहनों के रास्तों को लेकर संज्ञान लिया है। रविवार को एनएचएआई ने साइड वाले रास्ते को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया। वहीं, बारिश के कारण मिट्टी भराव का काम दो के लिए बंद कर दिया है।

कुछ दिनों से आरई वॉल की साइड वाली रोड से दिल्ली से मेरठ आने वाले वाहनों ने अपनी आवाजाही बना ली थी, जिसे एनएचएआई ने बंद कर दिया। इसके अलावा रविवार दोपहर बारिश होने के कारण एनएचएआई ने जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा मिट्टी का भराव का कार्य दो दिन के लिए बंद कर दिया। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। एक्सप्रेसवे पर अछरोंडा गांव के पीछे बहादरपुर अंडरपास से सोलाना गांव के तक 78 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। जीआर इंफ्रा के इंजीनियरों का कहना है सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के दिए गए लक्ष्य दिसंबर तक एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed