फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delay in registration due to non-receipt of CBSE data

सीबीएसई का डाटा नहीं मिलने पर हो रही रजिस्ट्रेशन में देरी

Wed, 29 Jul 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Delay in registration due to non-receipt of CBSE data
सीबीएसई का डाटा नहीं मिलने पर हो रही रजिस्ट्रेशन में देरी
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में अभी सीबीएसई के छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। सीबीएसई से डाटा नहीं मिलने के कारण देरी हो रही है। रजिस्ट्रार ने सीबीएसई के अधिकारियों से डाटा जल्द देने के लिए कहा है।
मंगलवार शाम तक यूपी बोर्ड और आईसीएसई के 32800 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन बीए में हो रहे हैं। यहां तक की बीकॉम-बीएससी में जो छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं, वे भी बीए को च्वाइस के रूप में भर रहे हैं। यही कारण है कि अब तक बीए में 30 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। हालांकि जिनका एडमिशन बीकॉम-बीएससी आदि विषयों में हो जाएगा, वे फिर इन सीटों को छोड़ देंगे। दूसरे नंबर पर बीएससी में रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। मंगलवार शाम तक बीएससी में 12089 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीकॉम तीसरे नंबर पर है। इसमें अब तक 11062 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बीएससी एग्रीकल्चर को भी छात्र खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें अब तक 5616 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इन चारों कोर्सों में ही कटऑफ काफी ज्यादा रहेगी। सेल्फ फाइनेंस कोर्सों की बात करें तो पिछली साल से अब तक हालात ठीक हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सीबीएसई के अधिकारियों से बात की गई है। एक-दो दिन में डाटा मिलने के बाद यह रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। एक छात्र तीन विषयों में फॉर्म भर रहा है, जिस कारण रजिस्ट्रेशन से एक ही है, लेकिन उसका नाम तीनों विषयों में दिख रहा है।
विज्ञापन

कैंपस में एंट्रेंस के लिए हुए 6182 रजिस्ट्रेशन
कैंपस और कॉलेजों में एमफिल-एलएलएम, एमएड, एमपीएड-बीपीएड में मंगलवार शाम तक 6182 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। एमफिल में 22 विषयों में आवेदन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed