फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dehradun Police raids Sotiganj in search of gangster Zeeshan Pavva

गैंगस्टर जीशान पव्वा की तलाश में देहरादून पुलिस की सोतीगंज में दबिश

Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Dehradun Police raids Sotiganj in search of gangster Zeeshan Pavva
गैंगस्टर जीशान पव्वा की तलाश में देहरादून पुलिस की सोतीगंज में दबिश
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहन काटने वाले शातिर कबाड़ी गैंगस्टर जिशान पव्वा की तलाश में देहरादून पुलिस ने दबिश दी। आरोप है कि कबाड़ी ने देहरादून से चोरी गाड़ी को सोतीगंज में काटा। वह हत्थे नहीं चढ़ा तो पुलिस लौट गई।
देहरादून से एसओजी टीम मंगलवार दोपहर मेरठ के सदर बाजार थाने पहुंची। सदर थाने में आमद दर्ज कराने के बाद सदर पुलिस को साथ लेकर सोतीगंज में दबिश दी गई और कबाड़ी जीशान पव्वा को तलाशना शुरू किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पूर्व में पुलिस की कार्रवाई में कबाड़ियों के गोदाम से चोरी के वाहनों के इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए थे।
विज्ञापन

इन इंजनों के नंबर से छेड़छाड़ किए जाने की पुष्टि फॉरेंसिक लैब आगरा कर चुकी हैं। सदर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे कबाड़ियों में जीशान पव्वा भी शामिल है। उस पर गैंगस्टर लगा हुआ है। पुलिस ने 31 कबाड़ी को मुख्य आरोपी बनाया। वही, फरार आरोपियों पर जल्द इनाम भी घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई के साथ ही अब उत्तराखंड से देहरादून पुलिस भी जीशान पव्वा को ढूंढने आई। पुलिस ने बताया कि देहरादून की क्राइम ब्रांच वाहन चोर को लेकर मेरठ आई थी। उसकी निशानदेही पर दबिश दी गई। उसने देहरादून से चोरी गाड़ी को जिशान पव्वा के गोदाम सोतीगंज में बेचने की बात बताई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोतीगंज के कई कबाड़ी पुलिस के निशाने पर हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed