फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Defence-Saket's price is 80 thousand per square meter, registry starts today at new circle rate

डिफेंस-साकेत की कीमत 80 हजार प्रति वर्गमीटर, नए सर्किल रेट पर आज से रजिस्ट्री

Fri, 01 Aug 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Defence-Saket's price is 80 thousand per square meter, registry starts today at new circle rate
मेरठ। बाजार कीमत तक तो नहीं, लेकिन तीन साल बाद सर्किल रेट में प्रशासन ने इजाफा किया है। शुक्रवार से जनपद में नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री होगी। उसके आधार पर ही रजिस्ट्री में स्टांप लगाने होंगे। डिफेंस कॉलोनी और साकेत में 63 हजार से बढ़ाकर सर्किल रेट अब 80 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है। इसके अलावा देहात में 10-15 और शहर में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित खरखौदा-बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे और परतापुर में नई टाउनशिप बनाकर क्षेत्र का विकास करने की सरकार की योजना के चलते जमीनों के अधिग्रहण के कारण इन जगहों पर सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। एनएच-58, मेरठ-पौड़ी मार्ग, मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे, गढ़ रोड और हापुड़ रोड पर शहर के नजदीक कीमतें बढ़ाई गईं है। नए सर्किल रेट में हाईवे किनारे सर्विस रोड पर प्रशासन द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट पर जनप्रतिनिधियों ने आपत्ति की थी। इस पर उपनिबंधकों के बीच काफी मंथन हुआ।
विज्ञापन

एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार ने बताया कि सभी वर्ग को लोगोंं की बैठक में आए सुझावों के आधार पर सर्किल रेट जारी हुए है। प्रस्तावित रेट लिस्ट में कुछ बदलाव किया गया, ताकि विवाद न हो। साकेत और डिफेंस कॉलोनी में प्रस्तावित 55 फीसदी बढ़ोतरी को घटाकर प्रशासन ने 25 फीसदी कर दिया है। अब वहां पर 63 हजार से बढ़ाकर कुल 80 हजार सर्किल रेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है नए सर्किल रेट

इलाका पुराने सर्किल रेट नए सर्किल रेट
केसरगंज 35000 44000
खैरनगर 31000 38000
पंजाबीपुरी 27000 32000
जलीकोठी से
डीएन कॉलेज तक 76000 90000
डीएन कॉलेज से
पुराने बागपत अड्डा 76000 90000
मेरठ मॉल 76000 88000
मेट्रो प्लाजा 76000 88000
रोहटा रोड रेलवे फाटक
से गॉडविन पब्लिक स्कूल तक 36000 49000


साकेत 63000 80000
सिविल लाइन 63000 73000
सम्राट पैलेस 47800 60000
हर्ष कॉमशियल 85000 87000
पीएल शर्मा रोड 69500 80000
कैलाश प्रकाश स्टेडियम
से कमिश्नरी आवास तक 43200 70000
बच्चा पार्क से हापुड़ अड्डा 78000 90000


आबूलेन बेगमपुल से
दिल्ली छोले भटूरे तक 70500 81000
आबू प्लाजा 72500 83000
डिफेंस एंकलेव 25500 30500
श्रद्धापुरी 24000 28500
सैनिक विहार 18000 21500
------
सर्किल रेट में डीएम का वर्जन

---



आज से नए सर्किल रेट पर रजिस्ट्री होगी। जनप्रतिनिधि, किसान, व्यापारी और आमजन के सुझाव को देखते हुए नए सर्किल रेट में इजाफा किया गया हैं। जनपद में सर्किल रेट बढ़ाना जरूरी था। काफी मंथन के बाद ही नए रेट जारी किए हैं।

डॉ. वीके सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed