दीपक हत्याकांड : हत्यारोपी फैमीद और आसिफ का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी 25 सितंबर, 2022 को लापता हो गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के चर्चित दीपक हत्याकांड के आरोपी फैमीद नट और आसिफ का लाई डिटेक्शन/पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की कोर्ट ने अनुमति दे दी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्रकांत मनी त्रिपाठी, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी संजय सुमन और मनोज कुमार ने बहस की। सीजेएम देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के आदेश दे दिए।
परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी 25 सितंबर, 2022 को लापता हो गए थे। दो दिन बाद 27 सितंबर को दीपक का सिर कटा शव जंगल में मिला था। सात दिन बाद गांव के आरोपी फैमीद नट और आसिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर कटा हुआ सिर बरामद किया था।
यह भी पढ़ें: Baghpat: पैरोल खत्म, डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम-रहीम आज जाएगा सुनारिया जेल
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दीपक की हत्या में दूसरे समुदाय के कई लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस बचा रही है। इंसाफ के लिए पीड़ित परिवार डीजीपी, प्रमुख सचिव से भी मिला था। आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने विवेचना मेरठ पुलिस से हटाकर एसपी बागपत नीरज जादौन को दे दी थी।
एसपी बागपत ने जांच एसओजी प्रभारी तपेश्वर सागर को दी है। बागपत पुलिस ने फैमीद की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि फैमीद की विवाहिता बेटी से दीपक के संबंध थे। इसके चलते फैमीद ने दीपक की हत्या की थी।
विवेचक तपेश्वर सागर ने दोनों आरोपियों फैमीद और आसिफ का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। गुरुवार को सीजेएम की कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों का लाई डिटेक्शन/पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के आदेश दे दिए हैं।
दोनों आरोपियों को लखनऊ भेजेंगे
विवेचक ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट से अनुमति लेकर लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेंगे। दोनों आरोपियों ने भी पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की स्वीकृति दे दी है। केस को मजबूत करने के लिए पॉलीग्राफ टेस्ट होना जरूरी है।