फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak murder case Meerut: Action on Pallavapuram police station in-charge

दीपक हत्याकांड: पल्लवपुरम थाना प्रभारी पर गिरी गाज, कार्यशैली से नाराज चल रहे थे एसएसपी

Mon, 12 Sep 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Sep 2022 12:26 PM IST
सार

मेरठ के गांव दुल्हैड़ा में दीपक चौहान की हत्या के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी को हटा दिया है। एसएसपी सीओ और थाना प्रभारी की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। सरूरपुर थाने के दिनेश प्रताप सिंह को पल्लवपुरम थाना प्रभारी बनाया गया है।
 

विज्ञापन
Deepak murder case Meerut: Action on  Pallavapuram police station in-charge
दीपक की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के गांव दुल्हैड़ा में दीपक चौहान की हत्या के मामले में एसएसपी ने रविवार को थाना प्रभारी को भी हटा दिया। उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।  हालांकि पुलिस द्वारा जारी गश्ती में नाम नहीं खोला गया है। सरूरपुर थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह को सरूरपुर से पल्लवपुरम थाने का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर रितिक व भोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में आगजनी कर दी थी। गांव में जातीय संघर्ष की स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन


रात में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आठ घंटे तक जाम लगाया। कई घंटे बवाल चला। लापरवाही में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शनिवार को सीओ दौराला आशीष शर्मा को हटाकर सीओ ट्रैफिक बना दिया था। इसी मामले में पल्लवपुरम थाना प्रभारी अवनीश कुमार को भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बढ़े मरीज, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल, भर्ती होने के लिए भटक रहे बीमार

आरोपियों के घर चलवाएं बुलडोजर : दीपक के परिजनों का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर रितिक ने बिना वजह दीपक की हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हिस्ट्रीशीटर के घर पर बुलडोजर चलवाए। उन्होंने फांसी की सजा देने की मांग की।

परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे डॉ. संजीव बालियान
दुल्हैड़ा में तीसरे दिन भी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। रविवार को मुजफ्फरनगर सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। परिजनों ने मंत्री से परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व हत्या में शामिल फरार दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की। डॉ. बालियान ने डीएम से फोन पर वार्ता कर परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की बात की।

पुलिस ने हल्के में लिया मामला
दुल्हैड़ा में हत्या और आगजनी के बाद भी पल्लवपुरम पुलिस ने मामले को हल्के में लिया। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों के मन को नहीं भांप सके। पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आठ घंटे तक बवाल की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की। इस बवाल को लेकर ही कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed