फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deepak massacre: Villagers jammed the Aterna Ganganahar bridge

दीपक हत्याकांड : अटेरना गंगनहर पुल पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Deepak massacre: Villagers jammed the Aterna Ganganahar bridge
दीपक हत्याकांड : अटेरना गंगनहर पुल पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

सरधना। अटेरना निवासी 20 वर्षीय दीपक हत्याकांड के खुलासे व शव की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को गंगनहर पटरी पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने हिरासत में लिए गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया है।
अटेरना निवासी दीपक पुत्र दिनेश उर्फ धन्नी 29 नवंबर को लापता हुआ था। एक दिसंबर को परिजनों ने दीपक की गुमशुदगी दर्ज कराई। छह दिसंबर को दीपक की चप्पल जॉनी के खेत में पड़ी मिली और पास ही खून के धब्बे मिले। परिजनों ने दीपक की हत्या की आशंका में गांव के ही जितेंद्र व यादराम समेत अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस पर लिए, जिसमें जितेंद्र और उसके भतीजे सूर्य की कॉल डिटेल खंगाली तो पता चला कि 29 दिसंबर को दिन में पांच से छह बार उनकी बातचीत हुई थी। पुलिस ने जितेंद्र से पूछताछ की तो उसने हत्या से इनकार किया। 10 दिसंबर को पुलिस ने सूर्य से पूछताछ की तो उसने जितेंद्र से एक ही बार बात करना बताया। पुलिस ने कॉल डिटेल का हवाला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को सूर्य की बातों पर कुछ शक हुआ कि कहीं न कहीं सूर्य, दीपक हत्याकांड में कुछ जानता है। सूर्य के परिजन उसे थाने में छोड़कर चले गए, जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। पुलिस ने गंगनहर में दीपक के शव की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
सीओ आरपी शाही का कहना है कि जल्द ही मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। घटना में और भी हत्यारोपी शामिल हो सकते हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed