{"_id":"6952a5bd4b2158b1bd0745dc","slug":"dedication-has-special-importance-in-indian-culture-meerut-news-c-72-1-mct1011-146460-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भारतीय संस्कृति में समर्पण का विशेष महत्व होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भारतीय संस्कृति में समर्पण का विशेष महत्व होता है
Mon, 29 Dec 2025 09:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड स्थित सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज में समर्पण निधि कार्यक्रम आयाेजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वाधान में हुआ। जिसमें वक्ताओं ने समर्पण निधि संबंधित और बच्चे राष्ट्र की धरोहर पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा और विशिष्ट अतिथि संयुक्त व्यापार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीरज मित्तल एवं डाॅ. यूविका अहलूवालिया का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समर्पण का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। समर्पण समय का हो अथवा धन का सभी का विशेष महत्व होता है। नीरज मित्तल ने कहा कि बच्चे ही देश का कल हैं। भारत राष्ट्र से बढ़ा कुछ नहीं हाेता। डॉ. यूविका अहलूवालिया ने कहा कि जो मां अपने बच्चों का पालन ठीक से कर सकती है, वह राष्ट्र का संचालन भी अच्छे से कर सकती है। प्रबंध समिति से विश्व मोहन नौटियाल ने कहा कि विद्या भारती द्वारा उत्तर-पूर्व क्षेत्र में शिक्षण के विकास के लिए यह कार्यक्रम हर वर्ष पूरे भारत के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूलों में आयोजित होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदत्त भाटिया ने की। मौजूद अतिथियों व अन्यों ने समर्पण निधि में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्या गीता पुंडीर व नमिता जैन ने सभी का आभार जताया। डॉ. महेश कौशिक, विनोद कुमार गोयल जैन सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।