फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Decorated with flowers is district hospital and police station before visit of CM yogi in Saharanpur

मुख्यमंत्री योगी के दौरे से पहले दुल्हन की तरह सजाया जिला अस्पताल, इस थाने में कराई रंगाई-पुताई

Sat, 29 Jun 2019 03:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Decorated with flowers is district hospital and police station before visit of CM yogi in Saharanpur
फूलों से सजाया गया जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यूपी के सहारनपुर जनपद पहुंचे हैं और इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल और गौशाला का निरीक्षण किया। हालांकि सीएम योगी के आने से पहले ही जिला अस्पताल को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। वहीं गागलहेडी के आदर्श और आईएसओ प्रमाणित थाने की साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर कराई गई। सीएम योगी इस थाने का भी निरीक्षण कर सकते हैं।  

विज्ञापन


बताया गया कि जिला अस्पताल की व्यवस्था के लिए एसडीएम खुद शुक्रवार देर रात तक लगे हुए थे। मुख्य द्वार से लेकर अंदर वार्ड तक साफ सफाई से अस्पताल चमक रहा है। वॉर्ड के अंदर गर्मी को देखते हुए कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं ऐसे में माना जा रहा था कि यदि उन्होंने किसी थाने के निरीक्षण की इच्छा जताई तो उसके लिए गागलहेड़ी को तैयार किया गया है। थाने की साफ सफाई की कराई गई है। थाने के मुख्य द्वार पर रंगाई पुताई और थाने में लगे पेड़ पौधों को रंगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा थाने में खड़े पुराने वाहनों को व्यवस्थित किया गया है। वहीं थाना कार्यालय में फाइलों को दुरुस्त किया गया है। असलहों को भी सुसज्जित तरीके से रखा गया है। 


उधर, कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्राम उग्राहू का दौरा कर सकते हैं। साथ ही ग्राम ढाला माजरा गांव में गोशाला का निरीक्षण भी हो सकता है। हालांकि अभी इन दोनों गांवों में जिला प्रशासन की तरफ से कोई तैयारी नहीं कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed