Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Decomposed body of a young man found in the Ganga Canal; identity not yet established.

Meerut News: गंगनहर में मिला युवक का सड़ा-गला शव, पहचान नहीं हुई

Sat, 31 Oct 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a young man found in the Ganga Canal; identity not yet established.
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास पुल के समीप शनिवार को गंगनहर के पानी में एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर मोर्चरी भेज दिया है लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने सिवाल खास पुल के पास गंगनहर में शव देखा। सूचना पर जानी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। शव अत्यधिक विकृत होने के कारण उसकी पहचान करना कठिन था। पुलिस ने शिनाख्त के हरसंभव प्रयास किए पर सफलता नहीं मिली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है और सोशल मीडिया से भी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इस संबंध में आसपास के जनपदों की पुलिस को भी सूचना दे दी है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed