फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Decision to launch agitation for restoration of old pension

Meerut News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करने का निर्णय

Wed, 18 Feb 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Decision to launch agitation for restoration of old pension
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक में उठीं कई मांगे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संघ भवन कैनाल कंपाउंड में संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति मेरठ मंडल की सभा हुई। सभा की अध्यक्षता सिंचाई विभाग में मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त एके कुमार और संचालन एके कौशिक ने किया। सभा में लखनऊ से आए प्रांतीय पदाधिकारियों में विभिन्न विषय रखे।

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के संयोजक एके कौशिक ने बताया कि आठवें वेतन आयोग के गठन में पेंशनर्स के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के तत्वावधान में वेलिडेशन एक्ट समाप्त करने के लिए 25 मार्च को प्रदेश स्तर पर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के लिए आंदोलन का निर्णय लिया गया है। बैठक में विभिन्न पेंशनर्स एसोसिएशन के जनपदीय एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद एवं नोएडा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ओंकार नाथ तिवारी, गुलाब चंद तिवारी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed