फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deceit, duplicity, and hypocrisy are the causes of suffering: Saurabh Sagar

छत, कपट और पाखंड दुखों का कारण : सौरभ सागर

Fri, 18 Sep 2026 06:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Deceit, duplicity, and hypocrisy are the causes of suffering: Saurabh Sagar
शारदा रोड महावीर जयंती भवन में उत्तम आर्जव धर्म मनाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदा रोड महावीर जयंती भवन में चल रहे दशलक्षण पर्व के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया। आचार्य सौरभ सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि आत्मा के सरल स्वभाव और निष्कपटता को उत्तम आर्जव धर्म कहा जाता है।
आचार्य सौरभ सागर महाराज ने कहा कि छल, कपट, पाखंड, मायाचार ही दुखों का मूल कारण हैं। व्यक्ति के मन के भाव, वचन और कर्म में एकरूपता और पारदर्शिता होनी चाहिए। सरल और सच्चे हृदय वाले व्यक्ति के जीवन में सद्गुणों का वास होता है। कुटिलता छोड़कर कपट रहित जीवन जीने से मनुष्य तनावमुक्त और सुखी रहता है तथा कर्मों की निर्जरा होती है।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह छह बजे गुरु भक्ति, दोपहर तीन बजे शंका समाधान और शाम 6:30 बजे गुरु भक्ति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आचार्य की चरण वंदना की। श्री दशलक्षण महामंडल विधान की शांतिधारा सम्यक जैन परिवार ने की। रात आठ बजे कंठस्थ कला केंद्र दिल्ली के नितिन शर्मा के निर्देशन में कुलभूषण, देशभूषण जैन रामायण पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की गई। प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वर्षा योग समिति महानगर के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 19 सितंबर की रात आठ बजे अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन मेरठ की ओर से आध्यात्मिक क्रिकेट का रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार जैन, अनिल जैन कक्कू, प्रेम चंद जैन, रितेश जैन, संजय जैन धम्मो, वीरेंद्र जैन रहे।


थापरनगर स्थित जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य अजय राय जैन, प्रेमचंद जैन, श्यामलाल जैन को मिला। विधान पूजन टीकमगढ़ से आए विधानाचार्य इंद्र कुमार जैन ने कराए। इस अवसर पर दिनेश चंद्र जैन, संजय, अंकुर, धनकुमार, मीरा, आभा, अंजलि, ऊषा जैन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed