फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Debris removed in Zakir Colony, cock found alive on fifth day

Meerut News: जाकिर कॉलोनी में मलबा हटाया, पांचवें दिन मुर्गा जिंदा निकला

Fri, 20 Sep 2024 07:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Debris removed in Zakir Colony, cock found alive on fifth day
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान गिरने के हादसे में 10 लोगों की मौत के साथ ही मलबे में मवेशी तक भी मारे गए थे, लेकिन हादसे के पांचवें दिन एक मुर्गा जिंदा निकाला गया। जिंदा मुर्गा देखकर लोग बोले...ये तो कमाल ही हो गया। नफ्फो उर्फ नफीसा के बेटे आबिद ने मुर्गा उठाया और उसे दिल से लगा लिया।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम 4:30 बजे नफ्फो उर्फ नफीसा का तीन मंजिला मकान गिर गया था। इसमें नफ्फो, उनका बेटा साजिद, पोती सानिया सहित परिवार के दस लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के दो लोग घायल हुए थे। मकान में भूतल पर मवेशियों की डेयरी थी। इसमें 30 से ज्यादा मवेशी थे। मलबे में मवेशियों की भी मौत हो गई। पांच दिन से लगातार नगर निगम की टीम मलबा हटाने में लगी थी। जनहानि के साथ मकान का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी मलबा हटाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 10 बजे मलबे में पांच दिन से मलबे में दबा एक मुर्गा सुरक्षित निकला गया। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। मुर्गे को कहीं चोट तक नहीं आई थी। नफीसा के बेटे आबिद ने मुर्गे को गोद में उठा लिया। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि मुर्गा विंडो के नीचे निकाला गया है। वहीं, परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बात कर और प्रतिनिधिमंडल भेजकर पांच लाख की मदद कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed