फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death threat on complaint of illegal occupation

Meerut News: अवैध कब्जे की शिकायत पर जान से मारने की धमकी

Tue, 15 Oct 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Death threat on complaint of illegal occupation
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पिठलोकर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी मिली है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पिठलोकर निवासी राजा ठाकुर पुत्र बाबू ने तहरीर में बताया कि पौधरोपण की भूमि पर गांव निवासी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी शिकायत उसने अधिकारियों से की। बीते बृहस्पतिवार को लेखपाल व तहसीलदार भूमि खाली कराने पहुंचे। अधिकारियों ने फोन कर उसे मौके पर बुलाया। इसके बाद शाम को वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के जा रहा था। इसी बीच आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपियों भूमि की शिकायत करने पर जान से मारने धमकी देते हुए चले गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed