{"_id":"5ea1f3c28ebc3e90ac764c04","slug":"death-of-young-man-injured-in-a-road-accident-sardana-news-mrt47893909","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
सरधना। सरधना नगर में मंडी के गेट के पास चार दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दिया। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
मोहल्ला मंडी चमारान निवासी शमीम पुत्र अकबर ने तहरीर दी। बताया कि उसका छोटा भाई 30 वर्षीय शमशेर उर्फ मोटा चार दिन पूर्व ठेली लेकर सब्जी मंडी जा रहा था। मंडी गेट के पास ऑल्टो कार टक्कर मार दी। जिसे मेरठ लेजाने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। बुधवार रात शमशेर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बताया कि उसकी पत्नी और चार बेटियां हैं। सब्जी बेचकर घर चलाता था। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।