फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of two Kanwadee of Meerut on the Gangotri Highway,

गंगोत्री हाईवे पर दो कांवड़ियों की मौत, बुलेट से जल लेने गए थे हरिद्वार

Mon, 17 Jul 2017 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 17 Jul 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
Death of two Kanwadee of Meerut on the Gangotri Highway,
हादसे में दो कांवड़ियों की मौत

गंगोत्री हाईवे पर कंडिसौड़ से लगभग सात किलोमीटर चिन्यालीसौड़ रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो कांवड़ियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही कांवड़िए मेरठ के रहने वाले हैं। ये दोनों बुलेट से हरिद्वार गए थे। सोमवार को जब ये चिन्यालीसौड़ रोड पहुंचे तो वहां इनकी बुलेट फिसल गई और मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूरी छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और उनके परिजनों को सूचना देने का प्रयास किया। बुलेट का नंबर यूपी-15-बीएस-0004 है। बता दें कि दोनों ही मेरठ के रहने वाले हैं। जुर्रानपुर बाईपास रोड हापुड़ का रहने वाला रोहित पुत्र राजेंद्र केएमसी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता था। सूचना मिलने पर उसके परिजन वाले हरिद्वार के रवाना हो गए। हिमांशु मोहाना भी मेरठ का ही रहने वाला हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed