फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of three friends: Driver dozed off, car hit the divider and plunged into a 10-foot-deep gorge

तीन दोस्तों की मौत: चालक को लगी नींद की झपकी, डिवाइडर से टकराकर 10 फीट नीचे खाई में गिरी कार, मची चीख-पुकार

Tue, 07 Jul 2026 10:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Jul 2026 10:00 PM IST
सार

Meerut News: दिल्ली करावल नगर निवासी चार दोस्त हरिद्वार घूमने गए थे। दौराला में हादसा हो गया। नितेश शर्मा, शैलेंद्र और आशुतोष कुमार मिश्रा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी मिथुन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Death of three friends: Driver dozed off, car hit the divider and plunged into a 10-foot-deep gorge
शैलेंद्र व आशुतोष की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती मिथुन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मंगलवार सुबह चालक को नींद की झपकी लगने पर ब्रेजा कार डिवाइडर से टकराकर दस फीट नीचे खाई में गिर गई। दौराला थाना क्षेत्र में सुबह सात बजे सकौती रेलवे ओवरब्रिज पर हुए हादसे में कार सवार दिल्ली करावल नगर निवासी तीन दोस्त नितेश शर्मा (27), शैलेंद्र (28) और आशुतोष कुमार मिश्रा (27) की मौत हो गई। जबकि उनका साथी मिथुन चौहान (31) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि चारों दोस्त मूल रूप से करावल नगर के रहने वाले थे, लेकिन नितेश शर्मा फिलहाल गाजियाबाद में लालबाग में रह रहा था। आशुतोष कुमार मिश्रा ने दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने के लिए शनिवार को जूमकार ऐप से ब्रेजा कार किराये पर ली थी। उनके अन्य दोस्त भी दूसरी कार से उनके साथ हरिद्वार गए थे, लेकिन वे सोमवार रात दिल्ली वापस लौट गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेजा कार में सवार चारों दोस्त मंगलवार सुबह हरिद्वार से लौट रहे थे। जैसे ही वह सकौती ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी चालक को नींद की झपकी लगने के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार का अगला टायर फट गया और कार दस फीट नीचे खाई में जा गिरी।
 
विज्ञापन

पीपल के पेड़ से टकराकर रुकी कार
कार खाई में एक पीपल के पेड़ से टकराकर रुक गई लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दौराला थाना पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। हादसे में नितेश और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। आशुतोष और मिथुन को मोदीपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान आशुतोष की भी मौत हो गई। मोबाइल के सिम कार्ड से चारों की पहचान की गई। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पर भेज दिए। सूचना पर मृतकों के परिजन भी यहां पहुंच गए।

 

डेढ़ घंटे तक हाईवे पर यातायात रहा बाधित
हादसे के बाद कुछ राहगीर व वाहन हाईवे पर रुक गए। कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। हालांकि एक साइड से धीमी गति से वाहन निकलते रहे। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम हाउस व घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद कार निकालकर यातायात सुचारू कर दिया गया था। हादसे की जांच की जा रही है। कार कौन चला रहा था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। किसी ने इस मामले में तहरीर नहीं दी है।

ये भी देखें...
UP: अखिलेश यादव ने वृक्षारोपण को बताया भ्रष्टारोपण, सोशल मीडिया पर केपी मलिक ने पूर्व सीएम को दिया ये जवाब


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed