फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of retired inspector's wife

Meerut News: रिटायर्ड दारोगा की पत्नी की मौत

Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Death of retired inspector's wife
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। फूलबाग कालोनी निवासी रिटायर्ड दारोगा की पत्नी की ब्रेनहेमरेज से मौत हो गई। उन्होंने नौचंदी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुत्रवधू के मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

फूलबाग कालोनी गली नंबर छह में रिटायर्ड दारोगा भोपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा अजय मुरादाबाद में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। अजय की शादी ढाई साल पहले रुड़की में रहने वाली एक युवती से हुई थी। मुरादाबाद में पति-पत्नी साथ रहते थे। भोपाल सिंह का आरोप है कि पुत्रवधू और उसके मां-बाप संपत्ति बंटवाना चाहते थे। मना करने पर पुत्रवधू रुड़की में मायकेे में चली गई। वहां महिला थाने में पुत्रवधू ने पूरे परिवार के खिलाफ उत्पीड़न की तहरीर दे दी। इससे अवसादग्रस्त होकर भोपाल सिंह की पत्नी सुदंर देवी की हालत बिगड़ गई। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात डेढ़ बजे उनकी मौत हो गई। भोपाल सिंह पुत्रवधू पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पार्षद नीरज सिंह के साथ परिवार नौचंदी थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि नौचंदी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article