{"_id":"5fa701a28ebc3e9bbc066c4d","slug":"death-of-a-young-man-suffering-from-fever-sardana-news-mrt510038232","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पीड़ित युवक की मौत
विज्ञापन
सरधना। कपसाड़ गांव में शुक्रवार रात में बुखार से पीड़ित एक युवक की मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक के शव का शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सीएचसी प्रभारी ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
कपसाड़ गांव निवासी उज्ज्वल उर्फ मोनू (20) पुत्र जबर सिंह को तीन-चार दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई। परिजनों ने उसका उपचार गांव में ही चिकित्सक से कराया। आराम नहीं लगने पर उसे मेरठ के लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें शुक्रवार रात उसकी तबीयत खराब हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन रात्रि में शव लेकर गांव पहुंचे। जिस पर शनिवार सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व ग्राम प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि गांव में एक महीने के भीतर बुखार के चलते दो-तीन युवकों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने इस बाबत जानकारी से इनकार किया और टीम भेजकर जांच कराने की जानकारी दी है।
भाई-बहनों में सबसे छोटा था उज्ज्वल
उज्ज्वल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उज्ज्वल मेरठ स्थित एक कॉलेज में बीए का छात्र था। महामारी के चलते कॉलेज बंद होने की वजह से आजकल गांव में ही रह रहा था। परिजनों का कहना है कि उज्ज्वल पढ़ाई में होशियार था। उनका कहना है कि उससे काफी उम्मीद लगाई हुई थी।