{"_id":"61bba23bc5e59068eb1245b6","slug":"death-of-a-young-man-jammed-for-three-hours-saying-murder-city-news-mrt5693937169","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, हत्या बताकर तीन घंटे लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, हत्या बताकर तीन घंटे लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य केंद्रों के लिए...
युवक की मौत, हत्या बताकर तीन घंटे लगाया जाम
सीसीटीवी फुटेज में महिला की स्कूटी से बाइक की टक्कर होना सामने आया, शांत हुए परिजन
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी के काला जादू वाली गली निवासी शाहरुख उर्फ साबू (25) का शव तारापुरी मार्ग पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने शाहरुख की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस जांच में हादसे में मौत होने की पुष्टि हुई है। हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी परिजनों को दिखाई और वायरल भी कर दी। तब जाकर परिजन शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शाहरुख उर्फ साबू पुत्र बाबुद्दीन हरियाणा के रेवाड़ी में ठेले पर कबाड़ खरीदने की फेरी लगाता था। शाहरुख बुधवार रात माधवपुरम में एक दोस्त के यहां से बाइक से लौट रहा था। माधवपुरम पुलिस चौकी के पास शाहरुख की बाइक से सामने से स्कूटी टकरा गई। शाहरुख और स्कूटी सवार महिला समेत तीन घायल हो गए। इस दौरान पड़ोसी फिरोज व बिलाल वहां से बाइक से गुजर रहे थे। उन्होंने लहूलुहान हालत में शाहरुख को उठाया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। हालात गंभीर होने पर साबू को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल रेफर किया गया। मेडिकल में देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार और मोहल्ले के लोगों ने मेडिकल से लाकर शव तारापुरी मार्ग पर रख दिया और जाम लगा दिया। माधवपुरम के लोगों पर शाहरुख को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाया। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव, लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तो बाइक और स्कूटी की टक्कर दिखी। पुलिस ने फुटेज परिजनों को दिखाई और उसे अस्पताल ले जाने वाले दोनों युवकों से भी बात की। इसके बाद परिजन शांत हो गए। बाद शव को सुपुर्दे खाक किया गया। स्कूटी सवार महिला और युवक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वीडियो में शाहरुख को धक्का मारते दिख रहा युवक
हंगामे करते लोगों का आरोप था कि शाहरुख के शरीर पर चोट के निशान हैं। हादसा हुआ था, लेकिन घायल शाहरुख के साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की थी, जिसे पुलिस छुपा रही है। दो मिनट 50 सेकेंड की फुटेज में हादसे के बाद घायल को दो लोग उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख हादसे के बाद खुद उठता है। एक युवक उसे धक्का मारते दिख रहा है। फुटेज थोड़ी धुंधली है। पुलिस पीटने की पुष्टि नहीं कर रही है।