फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of a young man in Baghpat, after five days before the marriage

परिवार पर टूटा कहर, शादी के छठवें दिन युवक की डूबकर मौत, नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 25 Jun 2018 11:11 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 25 Jun 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
death of a young man in Baghpat, after five days before the marriage
पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

जीवन में कब क्या हो जाए, ये किसी को नहीं पता होता। यूपी के बागपत शहर से ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जी हां, धूमधाम से शादी और शादी के पांच दिन बाद युवक की मौत से परिवार पर कहर टूट गया। वहीं नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है। नवविवाहिता ने कभी अपने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी शादी के महज पांच दिन बाद इतना बड़ा हादसा हो जाएगा।

विज्ञापन


बागपत में जीवनदायिनी यमुना में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना में नहा रहे भतीजे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए गए चाचा की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। नवदंपति परिवार के साथ स्नान और पूजा पाठ के लिए आए थे। यमुना में अवैध खनन से बने 15 फीट गहरे गड्ढ़े में डूबने से यह हादसा हुआ। रोते बिलखते परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी विजय वाल्मिकी पुत्र स्व. जिले सिंह का परिवार दिल्ली के रघुवीरनगर में रहता है। विजय की पांच दिन पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी शिवानी से शादी हुई थी। रविवार को विजय, उसकी नवविवाहिता पत्नी शिवानी, भाई राजेश, भाभी सरिता, चाचा बिजेंद्र, चाची जागृति, भतीजे गौतम, अन्नु और बहन के साथ बागपत के पक्का घाट पर यमुना नदी में स्नान और पूजा करने के लिए आए थे। भतीजा अन्नु यमुना नदी में नहाने आए अन्य बच्चों के साथ यमुना में अंदर तक चला गया। किनारे पर खड़े चाचा विजय खतरा भांपते हुए पानी में उतर गया और अन्नु को किनारे की तरफ आने के लिए कहने लगा। उसने गहरे पानी से भतीजे को तो किसी तरह बाहर निकाल दिया। लेकिन इस दौरान वह यमुना नदी में अवैध खनन की वजह से बने गहरे गड्ढे में डूबने लगा। विजय को डूबते देख किनारे खड़े परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कई युवक यमुना नदी में उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोर इरफान व इशाक उर्फ इशाकी ने करीब दो घंटे की मशक्कत करने के बाद विजय को बाहर निकाला। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बिलखते परिवार ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed