फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of a patient in medical College

Meerut News: मेडिकल कॉलेज में मरीज की मौत, जमकर हंगामा

Mon, 08 Dec 2025 09:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
death of a patient in medical College
- रीड की हड्डी में चोट के कारण चल रहा था उपचार, सुबह हो गई मृत्यु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। प्रमुख अधीक्षक का लोगों ने घेराव किया।गढ़ रोड स्थित पचगांव निवासी सोनू जाटव पुत्र बाबू का एक महीने पहले लोहिया नगर क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में आलू का भरा बैग गिरने से रीड की हड्डी में चोट लगी थी। जिसके चार दिसंबर को उसका ऑपरेशन किया था। आरोप है कि चिकित्सकों ने कुछ इंप्लांट करने के लिए बोला था जिसके लिए चालीस हजार रुपए लिए गए। सोमवार सुबह मरीज की मौत हो गई।

परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना को बुला लिया। उसके बाद मरीज के परिजनों को साथ लेकर छात्र नेता विनीत चपराना ने मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर धीरज राज से पूरे मामले की शिकायत की । सीएमएस डॉक्टर धीरज राज ने पूरे मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। छात्र नेता विनीत चपराना ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति बनाकर इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना और जांच करे चालीस हजार रुपये के क्या सामान डाला गया। जीएसटी नंबर चेक हो। मृत्यु के वास्तविक कारण की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed