फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death of a loving couple: Young love could not bear the pressure of the times, breath broke in the hospital

प्रेमी युगल की मौत: कच्ची उम्र का प्यार नहीं झेल पाया जमाने का दबाव, तड़पते हुए अस्पताल में टूटी सांसों की डोर

Fri, 11 Jul 2025 09:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 11 Jul 2025 09:17 PM IST
सार

Meerut News: सरधना में 17 साल के किशोर और 16 साल की किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के परिजन उनके प्यार का विरोध कर रहे थे। मानसिक तनाव में आकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Death of a loving couple: Young love could not bear the pressure of the times, breath broke in the hospital
जहर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सरधना कस्बे में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोर (17) और किशोरी (16) ने बृहस्पतिवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किशोरी के शव को परिजनों ने रात में ही दफना दिया। वहीं, किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन

 

दोनों के परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। इस संबंध में कोई तहरीर देने और कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। बताया गया है कि परिजनों के विरोध करने पर नाबालिग प्रेमी युगल ने मौत को गले लगाया है। दोनों एक ही समाज और एक ही बिरादरी से थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोर और कस्बे से ही सटे गांव की किशोरी गत वर्ष सरधना के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते थे। दोनों अलग-अलग कक्षाओं में थे, लेकिन साथ आते-जाते समय उनके बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। किशोर ने इस साल कॉलेज जाना छोड़ दिया था, जबकि किशोरी अभी पढ़ रही थी। हालांकि वह भी कॉलेज कम ही जा रही थी।
 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परिजनों ने दोनों के मिलने और बात करने पर पाबंदी लगा दी थी। यहां तक की घर से बाहर निकलने पर भी परिजन निगाह रखने थे। उनका विरोध इतना अधिक था कि दोनों मानसिक रूप से तनाव में आ गए। बृहस्पतिवार देर शाम किशोर और किशोरी किसी तरह बाहर मिले और जहरीला पदार्थ खा लिया। 
 

इसके बाद दोनों अपने घर पहुंचे। परिजनों को जहर खाने की जानकारी भी दी। हालत बिगड़ने पर किशोर को परिजन मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, किशोरी को परिजनों ने सरधना के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ घंटों में ही उसने भी दम तोड़ दिया।
 

किशोरी के परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए आनन-फानन में उसके शव को दफना दिया। उधर, मोदीपुरम के अस्पताल की ओर से किशोर की मौत की सूचना सरधना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद किशोर के शव को परिजनों को सौंप दिया। 
 

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों नाबालिग थे। प्रेम-प्रसंग में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed