फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   death of a labourer in paswara papers

पसवाडा पेपर्स में मजदूर की मौत

Wed, 16 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
death of a labourer in paswara papers
परतापुर। मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में मंगलवार अपराह्न पेपर रोल के नीचे एक मजदूर दब गया। उसे आनन-फानन में केएमसी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रिठानी निवासी सुरेश (45) पुत्र बेगराज मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के समीप स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में दिहाड़ी मजदूर था। उसके ऊपर काम करते समय कागज का रोल आ गिरा। हादसे के चलतेे वहां अफरातफरी मच गई। कंपनी मालिक अरविंद एवं कपिल ने मजदूरों की मदद से सुरेश को रोल के नीेचे निकलवाकर केएमसी अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी केएमसी पहुंच गए। मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नितिन कुमार का कहना है कि कागज के रोल का वजन करीब पांच कुंतल था। बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कई बार हो चुके हादसे
मोहिउद्दीनपुर स्थित पसवाड़ा पेपर्स लिमिटेड में गत वर्षों में कई मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, बसपा नेता दीपक राणा ने प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई एवं पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने चेताया कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed