फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Death due to corona after 23 days, four patients found

23 दिन बाद हुई कोरोना से मौत, चार मरीज मिले

Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Death due to corona after 23 days, four patients found
23 दिन बाद हुई कोरोना से मौत, चार मरीज मिले
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। 49 वर्षीय यह व्यक्ति मोदीपुरम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिले में 23 दिन बाद कोरोना से मौत हुई है। जुलाई में मौत का यह पहला मामला है, इससे पहले 25 जून को एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई थी। वहीं, कोरोना से मौत के मामले में आंकड़ों में काफी फर्क है। शासन के आंकड़ों के मुताबिक मेरठ में कोरोना से 496 लोगों की मौत हुई है, जबकि मेरठ स्वास्थ्य विभाग 839 लोगों की मौत का आंकड़ा दिखा रहा है।

चार नए मरीज मिले हैं। छह मरीजों की छुट्टी हुई है। सक्रिय केस 24 हैं। इनमें से छह अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 10 होम आइसोलेशन में हैं। बाकी की अभी जानकारी नहीं है। 3840 सैंपलों की जांच हुई। अब तक 65959 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65086 की छुट्टी हुई है। वहीं, ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है। कुल 340 मरीज मिल चुके हैं। 309 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। चार एक्टिव केस हैं। 27 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed