फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dean attack Veterinary college Police recovered pistol by taking shooter Nadeem on remand

डीन हमले में एक और खुलासा: शूटर नदीम से मिली पिस्टल, बोला- नौ गोलियां मारकर मुझे लगा वो मर गए, फिर अगले दिन पढ़ा अखबार

Sun, 10 Apr 2022 07:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 07:52 PM IST
सार

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा का कहना है कि शूटर नदीम की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली गई है। पिस्टल जांच के लिए भेजी जाएगी। वहीं, पुलिस आरती भटेले की तलाश में भी लगी हुई है। कोर्ट से आरती भटेले की गिरफ्तारी को लेकर गैर जमानती वारंट मिल चुके हैं। साथ ही पुलिस आरती की संपत्ति का ब्योरा भी जुटा रही है।

विज्ञापन
dean attack Veterinary college Police recovered pistol by taking shooter Nadeem on remand
शूटर नदीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30 दिन बाद पुलिस ने आखिरकार डीन पर हमला करने वाले शूटर को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद कर ली है। रविवार को पुलिस शूटर नदीम को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर आई थी। आठ घंटे तक नदीम दौराला पुलिस की रिमांड पर रहा। पुलिस ने शूटर से हमले को लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की और जानकारी हासिल की।

विज्ञापन


11 मार्च को वेटनरी कॉलेज से अपनी कार में सवार होकर कंकरखेड़ा स्थित आवास पर जा रहे डीन वेटनरी डॉ. राजबीर सिंह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस हमले में डीन को नौ गोलियां लगी थीं। पुलिस इस मामले में पहले ही तीन लोगों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। जबकि, शामली से एके-47 व भारी संख्या में कारतूस के साथ पकड़ा गया शूटर भी इस घटना से जुड़ा पाया गया। शूटर नदीम व आरती भटेले फरार थे। नदीम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 
विज्ञापन


रविवार को पुलिस कोर्ट के आदेश पर शूटर नदीम को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर दौराला थाने पहुंची। रिमांड पर लाने के चंद मिनटों में ही शूटर ने पुलिस को घटना में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में जानकारी दे दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पबरसा के जंगल से पिस्टल बरामद कर लिया। पुलिस ने नदीम से घटना को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरती भटेले को लेकर भी नदीम से पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार से डीन के जिंदा होने की मिली जानकारी

रिमांड पर लिए गए शूटर नदीम ने पुलिस को बताया कि आरती भटेले से डीन डॉ. राजबीर सिंह की हत्या को लेकर पांच लाख रुपये में सौदा हुआ था। प्रधान मुनेंद्र बाना ने चार लाख रुपए दिलवाए। रेकी के बाद उन्होंने 11 मार्च को घटना को अंजाम दिया। नौ गोलियां मारने के बाद उन्हें लगा की डीन मर चुका है। जिस पर वह भाग निकले। अगले दिन अखबार से जानकारी मिली कि डीन बच गया। जिस पर वह छिप गया। पुलिस की लगातार दबिश देने पर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नदीम पर विभिन्न मामलों में 16 मुकदमें दर्ज हैं।

 


 

30 दिन बीते आरती भटेले का नहीं लगा सुराग

हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस मुख्य साजिशकर्ता प्रो. आरती भटेले को ढूंढ नहीं सकी है। पुलिस मेरठ से लेकर मध्य प्रदेश तक आरती की तलाश में दबिश दे चुकी है। साथ ही रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन, आरती भटेले के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। चार टीमें लगाने के बावजूद पुलिस मुख्य साजिशकर्ता से दूर है। पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया लेकिन, इसके बाद भी आरोपी आरती की लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। पिछले 30 दिन से लगातार पुलिस आरती के नजदीक होने का दावा कर रही है। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed