{"_id":"68e9ee22a1c4ee4df30a005b","slug":"deaf-and-mute-youth-dies-after-being-hit-by-train-near-kharkhauda-returning-home-with-fodder-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मूक-बधिर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, चारा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मूक-बधिर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, चारा लेकर लौटते वक्त हुआ हादसा
Sat, 11 Oct 2025 11:12 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:12 AM IST
सार
मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में कैली गांव के पास शनिवार सुबह चारा लेकर लौट रहे मूक-बधिर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खरखौदा में मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव कैली निवासी मूक-बधिर युवक रविंद्र (26) पुत्र नरेंद्र खेत से साइकिल पर चारा लेकर लौट रहा था। इस दौरान हापुड़ की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह रविंद्र अपने परिवार के साथ रेलवे ट्रैक पार कर गन्ने के खेत में गन्ना छिलाई करने गया था। परिजनों ने उसे खेत से साइकिल पर चारा लेकर घर भेजा था। जब वह कैली स्टेशन से करीब 800 मीटर आगे पोल संख्या 69 के सामने रेलवे ट्रैक पार करने लगा, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
हापुड़ की ओर से आ रही नौचंदी एक्सप्रेस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट ने तुरंत घटना की जानकारी खरखौदा स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।