फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on woman advocate in court

Meerut News: कचहरी में महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला

Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on woman advocate in court
मेरठ। कचहरी में तारीख पर आए एक आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ वादी पक्ष की महिला अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया। दो आरोपी मौके से भाग गए जबकि दो आरोपियों को अधिवक्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया। महिला अधिवक्ता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि जीबीआई पार्क खत्ता रोड माधवपुरम की रहने वाली महिला अधिवक्ता अरशी कचहरी में प्रैक्टि्रस करती हैं। तीन साल पहले ब्रह्मपुरी थाने में प्रिंस ने हिन्दू देवी-देवताओं के अपमान की प्राथमिकी जीबीआई पार्क निवासी मजहर, शाहनत्थन कोतवाली निवासी आलम समेत 16 के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले में मजहर और आलम के वारंट हो गए। मजहर दो दिन पहले जेल चला गया था। आलम भी कोर्ट में पेश होने के लिए शनिवार को पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान कचहरी परिसर में आलम ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता से मारपीट कर दी। महिला अधिवक्ता बेहोश हो गई। अधिवक्ताओं ने आलम और उसके तीन साथियों की पिटाई कर दी। इस दौरान दो साथी भाग गए। आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। काफी संख्या में अधिवक्ता पहले कचहरी चौकी और फिर सिविल लाइन थाने पहुंच गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article