{"_id":"69d01890f5b1264c63083903","slug":"deadly-attack-on-student-shot-also-fired-two-accused-arrested-meerut-news-c-72-1-mct1010-151264-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छात्र पर जानलेवा हमला, गोली भी चलाई, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छात्र पर जानलेवा हमला, गोली भी चलाई, दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जागृति विहार में चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र कपिल कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। उस पर फायरिंग भी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
किना नगर भावनपुर का रहने वाला कपिल कुमार चौधरी चरण सिंह विवि के एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र है। 28 मार्च को अपना परीक्षा फार्म करके वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि दिग्विजय पुंडीर, प्रीत नागर, कार्तिक और तीन अन्य लोग कार में सवार होकर आए। सभी ने मिलकर जानलेवा हमला किया। जान से मारने की नीयत से कपिल पर गोली चला दी,जिसमें वह बाल-बाल बचा। जातिसूचक शब्द कहे जाने का भी आरोप है। 18 हजार रुपये भी आरोपी लेकर भाग गए। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल जागृति विहार निवासी तरुण और मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।