{"_id":"60df7c5a8ebc3eba71538bfb","slug":"deadly-attack-on-son-of-sangh-s-block-campaigner-in-daurala-admitted-to-medical-college-in-critical-condition-laward-news-mrt545594335","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला में संघ के खंड प्रचारक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौराला में संघ के खंड प्रचारक के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

दौराला। अझौता गांव निवासी आरएसएस के दौराला खंड प्रचारक के बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी तक थाने पर शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
अझौता गांव निवासी बालचंद का पुत्र प्रेमपाल बृहस्पतिवार को खेत पर काम करने गया था। आरोप है कि इस दौरान पीछे से आए दो-तीन युवकों ने उसे दबोचकर गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग निकले। लहूलुहान हालत में घर पहुंचे प्रेमपाल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल प्रेमपाल की हालत में सुधार है। परिजनों ने थाने पर तहरीर नहीं दी है। वहीं हमला करने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।