फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadly attack on clinic operator, genitals cut off

Meerut News: क्लीनिक संचालक पर जानलेवा हमला, गुप्तांग काटा

Fri, 14 Mar 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on clinic operator, genitals cut off
गंभीर हालत में गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के किला में 42 वर्षीय क्लीनिक संचालक पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने संचालक का गुप्तांग भी काट दिया और क्लीनिक में तोड़फोड़ की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें आनंद अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
किला परीक्षितगढ़ के क्लीनिक पर संचालक बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अकेले बैठे थे। इसी दौरान तीन आरोपी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए संचालक से मारपीट की। आरोपियों ने तोड़फोड़ करते हुए क्लीनिक का सामान बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने इसके बाद तेजधार हथियार से क्लीनिक संचालक का गुप्तांग काट दिया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद संचालक ने कॉल कर कुछ चिकित्सक को क्लीनिक पर बुलाया।
विज्ञापन

उन्होंने संचालक का उपचार करने का प्रयास किया। लेकिन अधिक खून बहने के कारण परिजन क्लीनिक संचालक को आनंद अस्पताल लेकर पहुंचे। रेफर करने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली लेकर रवाना हो गए। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि घटना दोपहर बारह बजे की है। पुलिस को रात को दस बजे जानकारी दी गई है। जिसके बाद पुलिस बयान लेने के लिए मौके पर पहुंची है। तहरीर मिलने पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें इस घटना की सूचना संचालक के भाई ने बृहस्पतिवार रात दस बजे दी। लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि हमले का कारण क्या है और हमलावर कौन हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस हमले का कारण भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article