फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deadline expires; incomplete flood protection works heighten concerns in the Khadar region.

Meerut News: समय सीमा बीती, अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी खादर क्षेत्र की चिंता

Tue, 30 Jun 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Deadline expires; incomplete flood protection works heighten concerns in the Khadar region.
- 25 जून तक कार्य पूरा करने के थे निर्देश, कई संवेदनशील स्थानों पर जारी है निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्यों की धीमी रफ्तार ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रही है। जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग को 25 जून तक सभी बाढ़ सुरक्षा कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी कई स्थानों पर तटबंध और कटानरोधी कार्य अधूरे हैं।

इस वर्ष खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए 73 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा स्थित खेड़ा मजादपुर से मनोहरपुर गंगा पुल तक तटबंध का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा फतेहपुर प्रेम गांव समेत संवेदनशील स्थानों पर स्टड निर्माण, सुरक्षा तटबंधों को मजबूत करने, वायर क्रेट लगाने और गंगा कटान रोकने के कार्य भी चल रहे हैं। योजना के तहत करीब 10.5 किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


हालांकि कई स्थानों पर अभी तक 90 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। कुछ जगहों पर केवल पत्थरों की पैमाइश और स्टेकिंग का कार्य ही जारी है। बस्तोरा नारंग गांव के समीप पिछले वर्ष सबसे अधिक कटान हुआ था, वहां भी निर्माण कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खतरे की जद में ये गांव

गंगा के बढ़ते जलस्तर से हर साल खादर क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की मार झेलते हैं। प्रशासन की ओर से भीमकुंड, लतीफपुर, किशनपुर, दूधली, बस्तोरा नारंग, मखदूमपुर, जलालपुर जोरा, खेड़ी कला, मनोहरपुर और बधवा समेत कई गांवों को बाढ़ की दृष्टि से सबसे अधिक संवेदनशील चिह्नित किया गया है। बस्तोरा नारंग में पिछले साल हुए भारी कटान के बाद भी कार्य की सुस्त गति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।





बयान...
बाढ़ बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से पहले सभी कार्य पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। -प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed