फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   deadbody of a child thrown in garbage in saharanpur UP, sent the postmortem

सहारनपुर: मानवता की सारी हदें पार, कूड़े में फेंका नवजात का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Sat, 07 Nov 2020 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 07 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
deadbody of a child thrown in garbage in saharanpur UP, sent the postmortem
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे शनिवार को मानवता की सारी हदें पार हो गईं। देहात कोतवाली क्षेत्र की उत्तम विहार कालोनी में एक नवजात मृत अवस्था में कूड़े में पड़ा मिला। शनिवार दोपहर जब नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे तो नवजात को देखा। सूचना पर पहुुंची पुलिस शव को ले गई। 

विज्ञापन


उत्तम विहार कालोनी कालोनी में तालाब के पास कूड़ा डाला जाता है। शनिवार दोपहर नगर निगम के सफाई कर्मचारी कूड़ा उठवाने के लिए पहुंचे। तभी उनकी नजर कूड़े में पड़े नवजात पर पड़ी। वह गर्भ नाल के साथ ही यहां पड़ा मिला।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने थाना देहात पुलिस को इस बारे में बताया गया। कुछ क्षेत्रवासियों रमेश कुमार, विजय, बसंती सहित अन्य ने बताया कि उनकी कालोनी या आसपास किसी महिला के प्रसव या गर्भपात की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि कुछ चिकित्सकों से परामर्श से अनुमान लगाया गया है कि यह समय पूर्व प्रसव का नवजात है या फिर गर्भपात कराया गया है। प्रसव पूर्व इसकी उम्र करीब सात महीने की मानी जा रही है। यह लड़का है। फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed