{"_id":"5d6ed1838ebc3e93d1008016","slug":"dead-body-on-tree-laward-news-mrt441473367","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव निवासी किसान का शव मंगलवार दोपहर कनौड़ा मार्ग स्थित खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाएं।
मूलरूप से लावड़ कस्बा निवासी इरफान (55) पुत्र मुस्ताक चार भाइयों इरशाद, अखलाक व रिजवान में सबसे छोटा है। इरशाद व अखलाक अपने परिवार के साथ लावड़ में ही रहकर खेती कर रहे है, जबकि इरफान व रिजवान कुछ साल पहले रुहासा गांव में आकर बस गए। भतीजे उरुज ने बताया कि सुबह 7 बजे उसके चाचा खेत के लिए घर से निकले थे, लेकिन घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचे। इस पर पत्नी फलकनाज ने रुहासा गांव निवासी अपने भाई को फोन पर सूचना दी। भाई अपने जीजा को ढूंढने के लिए निकला। दोपहर में खेत पर एक पेड़ से इरफान का शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी इरफान के परिजनों को दी। जिस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन ग्रामीणों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और घटना की जानकारी ली। परिजनों की मांग पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक इरफान के एक बेटा उसेद व जुड़वा बेटी जैनब व आयशा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।