{"_id":"676cbee4c76d0c97e00e24f3","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-10-days-found-in-kaserukheda-drain-meerut-news-c-72-1-mrt1059-126598-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 10 दिन से लापता युवक का शव कसेरूखेड़ा नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 10 दिन से लापता युवक का शव कसेरूखेड़ा नाले में मिला
विज्ञापन
गंगानगर। 16 दिसंबर से लापता जयभीमनगर निवासी 35 वर्षीय सन्नी का शव बुधवार को कसेरूखेड़ा क्षेत्र में नाले में पड़ा मिला। नाले की सफाई के दौरान शव मिलने पर युवक की पहचान कराई गई। परिजनों ने 19 दिसंबर को भावनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सन्नी के नाले में गिरने के कारणों की जांच कर रही है।
गंगानगर क्षेत्र में मवाना रोड से कसेरूखेड़ा खटकाना पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर जेसीबी कर्मियों को सफाई के दौरान शव नाले के कूड़े में फंसा मिला। गंगानगर थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में जय भीमनगर प्रतापनगर निवासी तुषार गंगानगर थाने पहुंचा। उसने बताया कि उसका भाई सन्नी लापता है। पुलिस ने तुषार को पोस्टमार्टम हाउस लेजाकर शव की पहचान कराई।
तुषार ने नाले में मिले शव की पहचान अपने भाई सन्नी के रूप में की। उसने बताया कि उसका भाई सन्नी उर्फ सुरेंद्र सीवर सफाई का काम करता था। हाल में उसने यह काम छोड़ दिया था। वह अविवाहित था और 16 दिसंबर से लापता था। 19 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी भावनपुर थाने में दर्ज कराई थी। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला के मुताबिक नाले में मिले शव की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब