फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of young man found in plot, woman identified, then refused

Meerut News: प्लॉट में मिला युवक का शव, महिला ने की शनाख्त, फिर किया मना

Tue, 16 May 2023 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in plot, woman identified, then refused
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। पता चलने पर भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर की रहने वाली गुडि़या भी पहुंची। उसने मृतक की पहचान अपने पति 35 वर्षीय प्रमोद के रूप में की। हालांकि बाद में उसने भी मना कर दिया कि यह शव मेरे पति का नहीं है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर रामपूर्णा गैस एजेंसी के पास एक खाली प्लाॅट में लोगों को यह शव दिखाई दिया। यह सड़ चुका था और उसे कुत्ते नोंच रहे थे। सूचना मिलने पर मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पहुंचे। पुलिस ने वहां से सल्फास की कुछ गोली भी बरामद की है। आसपास के लोगों से शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सभी ने जानकारी से इन्कार कर दिया। कुछ देर बाद जयभीम नगर निवासी गुडि़या पहुंची। उसने बताया कि मृतक युवक उसका पति प्रमोद है, जो 11 मई की शाम घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। तभी से उसकी तलाश की जा रही है। भावनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। महिला ने बाद में कहा कि यह शव किसी और का है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की थी, लेकिन बाद में उसने भी मना कर दिया। आशंका है कि नशे के कारण युवक की मौत हुई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, तभी कुछ कहा जा सकता है। - योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मेडिकल
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed