फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of young man found hanging in landlord's house, suspicion of murder

Meerut News: मकान मालिक के घर में युवक का शव लटका मिला, हत्या की आशंका

Fri, 09 Aug 2024 06:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in landlord's house, suspicion of murder
मेरठ। परतापुर की इंद्रापुरम काॅलोनी में बृहस्पतिवार सुबह किराए पर रहने वाले युवक का शव पंखे से लटका मिला। मकान के अंदर का दरवाजा खुला था। इस घटना में हत्या की आशंका है। परतापुर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दोस्त और पड़ोसी भी शक के दायरे में हैं।
विज्ञापन

इंद्रापुरम काॅलोनी में इटायरा गांव निवासी विनोद कुमार का मकान है। विनोद सेना में हवालदार हैं। उनकी पोस्टिंग हैदराबाद में है। विनोद ने इंद्रापुरम में दो मंजिला मकान किराए पर दे रखा है। इसमें छह किराएदार रहते हैं। मूलरूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के खालेश्वर रोड निवासी 23 वर्षीय शिवम राजपूत पुत्र सुधीर राजपूत ऊपरी मंजिल पर किराए के मकान में रह रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शिवम कमरे से बाहर नहीं आया। बराबर के कमरे में रहने वाले नरेंद्र ने शिवम के कमरे का दरवाजा खुला देखा और अंदर गया। यहां शिवम पंखे पर फंदे से लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और कुछ पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि रात को शिवम अपने कमरे में चला गया था। सुबह घटना की जानकरी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह नेे कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मध्यप्रदेश से मृतक के परिजन शुक्रवार को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



------
फोन छीनने को लेकर दोस्तों से हुआ था विवाद
परतापुर पुलिस के मुताबिक शिवम का फोन उसके तीन दोस्तों ने छीन लिया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मानकर चल रही है कि किसी युवती को लेकर भी विवाद हो सकता है। ऐसे में दोस्त और पड़ोस में रहने वाले शक के दायरे में हैं। पुलिस टीम की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed