फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of woman found near Lalpur village of Bhavanpur in Meerut

Meerut: महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Wed, 03 Jan 2024 08:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jan 2024 08:33 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के लालपुर गांव के पास महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Dead body of woman found near Lalpur village of Bhavanpur in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि कुलीपुर रास्ते पर लगभग 28 वर्ष की महिला का शव गांव जेई निवासी बाबू के ईंख के खेत के किनारे पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के ऊपर काला शॉल डालकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जेई गांव के प्रधान मसूद को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान ने महिला के शव पड़े होने की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद प्रधान भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों तक महिला के शव की मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल

विज्ञापन

उधर, दूसरी ओर सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात, ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ ट्रेनी ने बताया कि प्रथम दृष्टता आंशका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि, महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: स्कूल ले जाने के बहाने छात्रा से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म, कंकरखेड़ा में मासूम से दादा ने की दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed