फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of man of Ghaziabad have found in forest of village of Kharkhoda

Murder: लाश मिलने से फैली सनसनी, नुकीले हथियारों से वार कर उतारा मौत के घाट, दो लोग हिरासत में

Thu, 26 Oct 2023 05:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

Meerut Crime News : एक व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Dead body of man of Ghaziabad have found in forest of village of Kharkhoda
मेरठ: मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धनतला के जंगल में गंदे नाले में नग्न अवस्था में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, प्रथम दृष्टया मृतक के शव को देखकर लग रहा है कि उसके शरीर पर नुकीले हथियारों से अनगिनत वार किए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जहां शव पड़ा मिला वहां भारी मात्रा में खून में पड़ा मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मदनपाल को वहीं मौत के घाट उतारा गया है। कुछ दूरी पर ही उसके शरीर के पूरे कपड़े भी जली अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव के तलहेटा के रूप में की।

विज्ञापन

उधर, मृतक के 12 घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। बताया गया कि मृतक का बेटा सचिन खरखौदा थाने पहुंचा जहां उसने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की। बेटे से पूछताछ के बाद खरखौदा पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

वहीं, सूचना पाकर एसपी देहात कमलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसपी देहात ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। दोनों ने मदनपाल की हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। मृतक के बेटे सचिन का कहना है कि गांव के ही दो लोग बुधवार शाम के समय उसके पिता को घर से बुला कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

शव मिलने के बाद मदन के परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे सचिन ने गांव के ही दोनों लोगों पर हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed