सनसनी: मेरठ में तीन टुकड़ों में मिली युवक की लाश, देखकर कांप उठा लोगों का कलेजा, हाथ पर लिखा सुहेल
Meerut Murder News : मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक युवक की लाश तीन टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, जिसने भी युवक की लाश को देखा उसका कलेजा कांप उठा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन में एक युवक के शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाल दिया गया। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने प्लाट में एक बोरी को देखा। इसके बाद बोरी को खोलकर देखा तो उसमें युवक की लाश थी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लोहिया नगर थाना पुलिस को मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, गार्डन में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को प्लास्टिक के सफेद रंग के बोरे में भरकर खाली प्लाट में डाला गया था। सुबह राहगीरों ने प्लाट में बोरा पड़ा देखा तो उसके अंदर तीन टुकड़ों में युवक की लाश मिली।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: सॉल्वर गैंग के 12 सदस्य गिरफ्तार, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में लगाई थी सेंध, अब खुलेंगे बड़े राज
बताया गया कि लाश की गर्दन, घड़ और पैर तीनों अलग-अलग हिस्से में थे। मृतक युवक के सीधे हाथ पर सोहेल लिखा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र 23 साल है और देखने से लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसके शरीर को काटा गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव
उधर, सीओ कोतवाली का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।