फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of a young man missing from village Khaspur for seven days found in the forest

Meerut News: गांव खासपुर से सात दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला

Thu, 30 Nov 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing from village Khaspur for seven days found in the forest
खरखौदा। पिछले सात दिन से लापता चल रहे क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी युवक का शव जंगल में सड़ी-गली हालत में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, परिजन कार्रवाई से इन्कार करते रहे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव खासपुर निवासी संजय (44) पुत्र रामचंद्र मेरठ में मजदूरी का कार्य करता था। 22 नवंबर की सुबह घर से टिफिन लेकर संजय मेरठ के लिए निकला था। लेकिन उसके बाद नहीं लौटा। परिवार लगातार उसकी खोजबीन में लगा था। 28 नवंबर की शाम परिजनों के साथ थाना पहुंची संजय की पत्नी नीरज ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, परिवार लगातार खोजबीन में जुटा था। संजय शराब पीने का आदी था तथा नशे की हालत में कहीं भी रुक जाता था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते बुधवार सुबह से ही उसकी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य जंगल में इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। तभी खासपुर से एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के लिए जाने वाले संपर्क मार्ग पर गांव के ही चेतराम जाटव के गन्ने के खेत में संजय का शव गली-सड़ी हालत में मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को अपनी सुपुर्दगी में लेने की मांग करते रहे, लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने के चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम करना ही उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर या किसी से रंजिश होना स्वीकार नहीं किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed