{"_id":"5d48976b8ebc3e6cea1775af","slug":"dead-body-found-sardana-news-mrt436903621","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
सरधना। गंगनहर पटरी पर मढ़ियाई गांव के पास 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पेड़ के पास में साइकिल मिली है। पुलिस के अनुसार शव चार दिन पुराना है। जेब से बंद मोबाइल मिला है। पुलिस ने शनाख्त कराने की कोशिश की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मढ़ियाई गांव के निकट गंगनहर पटरी के किनारे पेड़ पर सोमवार सुबह लोगों ने फंदे पर शव लटका देखा। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस को पेड़ के पास साइकिल मिली जिस पर खाली थैला टंगा था। पुलिस के अनुसार युवक आसपास के क्षेत्र का ही रहने वाला लग रहा है। ग्रामीणों से पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस को युवक की जेब से बंद मोबाइल मिला। जिसे चालू करने का प्रयास किया पर वह ऑन नहीं हो सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक शव चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।