फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead bodies of two children from Sonipat found in Baghpat

सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

Fri, 23 Feb 2024 09:32 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/सोनीपत Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Feb 2024 09:32 AM IST
सार

पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। पुलिस मां और उसके करीबी के द्वारा दोनों बच्चों की हत्या करने की आशंका जता रही है। महिला का पति से तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
Dead bodies of two children from Sonipat found in Baghpat
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के आदर्श नगर रहने वाले दो भाइयों के शव उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बाघु और नौराजपुर गांव के बीच गन्ने के खेत में मिले हैं। उनकी मां बेटों की हत्या कराये जाने का आरोप लगा रही हैं। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। फिलहाल मां पर एक अन्य शख्स के साथ मिलकर हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और सात वर्षीय बेटे यश के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस रात को मामले में महिला के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो उसने भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसका पति से सात साल पहले तलाक हो चुका है। वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और सात वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है।

जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो उसने बागपत के पास बच्चों को मारने व जंगल में फेंकने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है। सोनीपत व बागपत पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रात को पुलिस मामले में रूबी के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो वह छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। कूदने के प्रयास में उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना के कुरावा गांव का रहने वाला है। पिछले 20 सालों से सोनीपत में रहते थे। चार साल पहले कोर्ट से तलाक हो गया था। जिसके बाद बच्चों को पत्नी को सौंप दिया गया था। सिविल लाइन थाने में 21 को अपहरण की शिकायत दी थी। जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किए गए।

वहीं, बागपत के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने उनकी मां से पूछताछ की तो उसने बच्चों की हत्या करके गन्ने के खेत में फेंकने की बात बताई। जिसके बाद सोनीपत पुलिस रात में करीब तीन बजे यहां पहुंची और बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed