फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dd news ke director

आकाशवाणी के डिप्टी डायरेक्टर की सड़क हादसे में मौत

Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 01 Nov 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
dd news ke director
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आकाशवाणी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (रेडियो) की सोमवार रात रोहटा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वे साइकिल से घर से घूमने निकले थे। इस दौरान ऑल्टो कार ने साइकिल में टक्कर दे मारी। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोहटा रोड स्थित गगन एंकलेव निवासी नीरज गोयल (45) पुत्र रमेश चंद गोयल आकाशवाणी दिल्ली में डिप्टी डायरेक्टर जनरल (रेडियो) के पद पर तैनात थे। मेरठ के किला रोड पर बन रहे आकाशवाणी केंद्र के वह पर्यवेक्षक भी थे। वह आईईएस सेवा के अधिकारी भी थे। जो परिवार के साथ गगन एंक लेव में ही रहते थे। रोजाना की तरह सोमवार रात करीब आठ बजे वह साइकिल से घूमने निकले थे। इस दौरान रोहटा रोड पर गगन विहार के सामने पीछे से आ रही एक ऑल्टो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगना उनकी मौत का कारण बताया गया। घटना के बाद कार चालक का पता नहीं लगा। आसपास के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कंकरखेड़ा का कहना है कि कार की नंबर प्लेट मौके पर टूटी हुई मिली है। जिसके आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
डिप्टी डायरेक्टर जनरल (रेडियो) नीरज गोयल की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी अर्चना गोयल परतापुर स्थित एक पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट में विभागाध्यक्ष हैं। उनकी दो बेटियां हैं। घटना का पता चलते पर आनन-फानन में परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed