{"_id":"6ac254a3e0294e87b0027cdc","slug":"dav-meerut-team-emerges-winner-in-judo-meerut-news-c-72-1-mct1009-160521-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जूडो में डीएवी मेरठ की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जूडो में डीएवी मेरठ की टीम बनी विजेता
Sun, 04 Oct 2026 06:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में डीएवी स्कूल की और से चल रही खेलकूद प्रतियोगि
डीएवी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूडो, फुटबॉल, हैंडबॉल समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीएवी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जूडो, फुटबॉल, हैंडबॉल समेत कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। जूडो में मेरठ की टीम विजेता रही।
दूसरे दिन अंडर 14 वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी चंदर नगर के नक्षत्र ने पहला, गर्व (डीएवी साहिबाबाद) ने दूसरा, अभिमन्यु (डीएवी ऊंचाहार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 किग्रा भार वर्ग में अभिराज सिंह (डीएवी मेरठ) ने पहला, अविराज (डीएवी ऊंचाहार) ने द्वितीय तथा वैभव (डीएवी साहिबाबाद) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 किग्रा वर्ग में आर्यन सिंह (डीएवी ऊंचाहार) प्रथम, आभार सक्सेना (डीएवी मेरठ) दूसरे और आरव गोयल (डीएवी चंदर नगर) तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर 17 में 60 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी मेरठ के यश ने पहला, डीएवी रसूलपुर के आदित्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किग्रा में विदित मैती (डीएवी चंदर नगर) प्रथम, नक्ष कुमार (डीएवी मेरठ) द्वितीय तथा प्रीत (डीएवी साहिबाबाद) तृतीय रहे। 73 किग्रा वर्ग में आधर्व पंवार (डीएवी गंगोह) प्रथम तथा तनिष्क (डीएवी मेरठ) दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 19 वर्ग में 66 किग्रा भार वर्ग में शौर्य पुंडीर (डीएवी मेरठ) प्रथम, ओजस (डीएवी साहिबाबाद) दूसरे और पवन (डीएवी चंदर नगर) ने तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में डीएवी मेरठ प्रथम स्थान पर रहा। हैंडबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कुमारगंज ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी रॉबर्ट को रजत पदक मिला। प्रतियोगिता के अंत में प्रधानाचार्या अर्पणा जैन ने सभी विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
अंडर 14 में क्रिकेट में डीएवी लोहिया नगर विजेता
क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में डीएवी लोहिया नगर मेरठ और डीएवी प्रयागराज के बीच हुए मुकाबले में डीएवी लोहिया नगर की टीम विजेता रही। डीएवी लोहिया नगर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 वर्ग में डीएवी पिलखुवा प्रथम स्थान पर रहा। अंडर 19 में डीएवी मुजफ्फरनगर की टीम ने बाजी मारी।
बैडमिंटन में आयुष पटेल रहे प्रथम
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में आयुष पटेल डीएवी ओबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में अर्णव सिंह डीएवी नोएडा ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में कार्तिकेय मौर्य डीएवी अनपरा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी साहिबाबाद अव्वल
फुटबॉल प्रतियोगिता में अंडर 17 वर्ग में डीएवी साहिबाबाद और डीएवी काकरी के बीच खेले गए मुकाबले में डीएवी साहिबाबाद 4-2 से विजेता रहा। डीएवी साहिबाबाद और डीएवी बबराला के मध्य खेले गए एक अन्य मैच में डीएवी बबराला की टीम विजयी रही।