{"_id":"6ab66ed148febcbf6f0ceffe","slug":"dav-juniors-defeated-junior-youngs-2-0-meerut-news-c-72-1-mct1009-160006-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डीएवी जूनियर ने जूनियर यंग्स को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डीएवी जूनियर ने जूनियर यंग्स को 2-0 से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान में चल रही अंडर-14 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। इसमें डीएवी जूनियर और यंग्स जूनियर की टीम ने जीत प्राप्त की।
हॉकी प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पहला मुकाबला डीएवी जूनियर सदर व लिटिल स्टार टीम के बीच हुआ। इसमें डीएवी जूनियर की टीम ने लिटिल स्टार टीम पर 2-0 से जीत दर्ज की। डीएवी सदर की ओर से मैच के 21वें मिनट में निशांत और 26वें मिनट में दिशांत ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
अगला मुकाबला यंग्स जूनियर व एसडी ब्लू टीम के बीच हुआ। इसमें यंग्स जूनियर की टीम ने 3-1 से मैच जीत लिया। मैच के 10वें मिनट में वंश राज 16वें मिनट में मयंक पाल और 27वें मिनट में मुस्तफा ने अपनी टीम के लिए गोल किया। लिटिल स्टार टीम की ओर से चैतन्य ने अपनी टीम के लिए मैदानी गोल दागा। मैच के निर्णायक लक्की शर्मा व रुद्र पाल रहे। मैच के पश्चात प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। शनिवार को भी शाम से मुकाबला होगा।